वाराणसी : शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा के लाल बिहारी यादव जीते, भाजपा तीसरे नम्बर पर

वाराणसी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड के शिक्षक एमएलसी चुनाव में मैराथन मतगणना के बाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने बाजी मार ली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी पूर्व एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को 936 मतों से पराजित कर दिया। पहले राउंड से ही बढ़त बनाये लाल बिहारी यादव को कुल 7766 मत मिले हैं, वहीं प्रमोद मिश्र को 6830 मत मिले। हालांकि सपा के लाल बिहारी यादव के जीत की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

आब्जर्वर अजय कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण लाल बिहारी की जीत की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते हुए लाल बिहारी यादव को फूल मालाओं से लाद एक दूसरे को बधाई देते रहे। 
चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी चेतनारायण सिंह तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कुल 4858 मत मिले। मतगणना के अन्तिम चरण में मत अंतरण करने पर सपा के लाल बिहारी यादव के मत 518 और बढ़ गए। बढ़े मत से उन्होंने निकटतम प्रतिस्पर्धी डा. प्रमोद मिश्र को 936 मतों से हरा दिया। अन्य प्रत्याशियों में कृष्ण मोहन यादव को 1621, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल को 783, धर्मेंद्र कुमार को 191, डॉ. फरीद अंसारी को 169, डॉ. बृजेश को 530, रजनी को 527, रमेश सिंह को 1973, राजेन्द्र प्रताप सिंह को 1444, संजय कुमार सिंह को 100 मत मिले। 
उधर, वाराणसी खंड के स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिंहा लगातार बढ़त बनाये हुए है। प्रथम वरीयता के आधार पर तीसरे चरण की मतगणना में आशुतोष सिन्हा 2142 वोटों से भाजपा के निवर्तमान एमएलसी केदार सिंह से आगे चल रहे है। कुल छह चरणों में मतगणना होनी है। स्नातक व शिक्षक निर्वाचन खंड वाराणसी के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे से पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर मतगणना शुरू हुई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच पिछले 25 घंटे से वोटो की गिनती जारी है। स्नातक सीट पर कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 82 हजार 498 वोट पड़े हैं। 

 आवश्यकता है

 संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com

जानकी शरण द्विवेदी

 कलमकारों से ..

 तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :

जानकी शरण द्विवेदी

सम्पादक

E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!