लोकतंत्र और संविधान विरोधी है भाजपा – सूरज सिंह
गोण्डा सदर विधानसभा के सालपुर, खरहटिया, बिसवां गनेश, उकरा, लखईपुरवा, टिकरिया, कड़वलिया में पीडीए समाज के लोगों में जनजागरण कर श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने का आह्वाहन किया गया। मुख्य अतिथि सूरज सिंह ने पीडीए को विस्तार से बताते हुए कहा कि पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक के साथ साथ शोषित वंचित पीड़ित अगड़ा भी पीडीए का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जातीय जनगणना करा कर सभी को समान अधिकार दिया जायेगा। सूरज सिंह ने कहा कि बाबासाहेब ने संविधान के अंतर्गत हर व्यक्ति को वोट की ताकत दी है इसी ताकत से भाजपा को उखाड़ फेंक कर अपने हक़ हुकूक की सरकार बनानी है तभी अच्छे दिन आएंगे। भाजपा लोकतंत्र और संविधान की विरोधी है। सूरज सिंह वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने पर विशेष चर्चा की।
आयोजक डॉ रुद्रदेव वर्मा, कुलदीप ने सभी जनता जनार्दन का अभिवादन किया।
शिव सम्पत विधानसभा अध्यक्ष, संजय साहू, मोहसिन खान, मेराज अहमद,बृजकिशोर मिश्रा, जगदेव वर्मा, बिक्कू, शुभम, लाल साहब आदि उपस्थित रहे
