रोहित कुमार गुप्ता उतरौला/बलरामपुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिन को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया
समाजवादी पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रभारी मलिक एजाज के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते हुए उनके दिर्घायु होने की कामना की।
प्रदेश सचिव अंसार अहमद खां ने कहा कि विकासोन्मुखी राजनीति की प्रखर, प्रबल और प्रगतिशील समाजवादी आवाज़, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश को जन्मदिवस शुभकामनाएँ देते हुए ईश्वर से आपके सफल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की उनकी लम्बी उम्र की दुआ की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यकसभा बहलोल नियाजी, गन्ना चैयरमेन अतीक अहमद खां, उतरौला विकास समिति महासचिव मोहम्मद इजहार खां पप्पू, राकेश यादव, नेहाल खां, छब्बू शाह, राजू प्रधान, मोहम्मद फारूक खां इबरार प्रधान,नागर दादा समेत सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिन को समाजवादी पार्टी ने बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया
RELATED ARTICLES
