Tuesday, July 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशराजग और महागठबंधन में कांटे की टक्कर, शुरुआती दो घंटे में महागठबंधन...

राजग और महागठबंधन में कांटे की टक्कर, शुरुआती दो घंटे में महागठबंधन 119 और राजग 114 सीटों पर आगे

पटना (हि.स.)। बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए  मतों की गिनती शुरू हो गई है।
पहले दो घंटे में सुबह 10 बजे तक शुरुआती रुझानों में महागठबंधन, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मेंं कांटे की टक्कर है। बिहार चुनाव में वोटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों में महागठबंधन 119 और राजग 114 सीटों पर आगे है।
तेजस्वी-तेजप्रताप, लव सिन्हा और जीतनराम मांझी बढ़त बनाए हुए हैं। मधेपुरा से पप्पू यादव और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश साहनी पीछे चल रहे हैं। 
उल्लेखनीय है कि तीन  चरणों में हुए चुनाव में 7.34 करोड़ वोटरों में से 57.05  प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। 2015 में 56.66 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 3,733 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 3,362 पुरुष, 370 महिला और 01 ट्रांसजेंडर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular