महराजगंज : हाई वोल्टेज तार से सटा टेंट का पाइप, युवक की मौत
महराजगंज (हि.स.)। पनियरा क्षेत्र के बेनीगंज गांव के रतनपुरवा टोले में रविवार की सुबह हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। वह गांव में आयोजित एक शादी समारोह के लिए टेंट लगा रहा था। इसी दौरान टेंट का पाइप हाईवोल्टेज तार से सट गया और पाइप में करंट प्रवाहित हो गया।
पनियरा क्षेत्र के नेवास पोखरन का रहने वाला राजेश, टेंट का कारोबार करता था। रविवार की सुबह वह सट्टे पर बेनीगंज के रतनपुरवा में आयोजित एक शादी समारोह में टेंट लगाने पहुंचा था। टेंट लगाने के दौरान लोहे का पाइप उपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार से सट गया। उस समय तार में करंट प्रवाहित हो रहा था और वह हाईवोल्ट के करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद वह छटपटाने लगा। इसके कुछ ही क्षणों में वह बेहोश हो गया। बुरी तरह घायल राजेश को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा पहुंछाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, स्थानीय लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को देने से मना कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।
इस संबंध में पनियरा के प्रभारी निरीक्षक सुनील राय कक कहना है कि रतनपुरवा में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने की सूचना है। मौके पर पुलिस पहुंची है। जरूरी कार्रवाई शुरू है।