भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप द्वारा आज झंझरी मंडल में संपर्क अभियान में हिस्सा लिया गया।

शक्ति वंदन अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की टोली गांव गांव घर-घर निकल कर महिला स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सचिव से मिलकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उनके विकास के हेतु किया जा रहे हैं प्रयासों के बारे में अवगत कराया जा रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप द्वारा आज झंझरी मंडल में संपर्क अभियान में हिस्सा लिया गया।
शक्ति वंदन अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की टोली गांव गांव घर-घर निकल कर महिला स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सचिव से मिलकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उनके विकास के हेतु किया जा रहे हैं प्रयासों के बारे में अवगत कराया।
झंझरी विकासखंड के फिरोजपुर ग्राम सभा एवं भदुवा तरहर ग्राम सभा में स्वयं सहायता समूह द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में कल्पित स्वयं सहायता समूह, नटवर वीर बाबा स्वयं सहायता समूह,जय बजरंगबली स्वयं सहायता समूह,श्री राम स्वयं सहायता समूह, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह,तुलसी स्वयं सहायता समूह एवं क्रांति देवी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सचिव सहित महिलाएं उपस्थित रही।
महिला चौपाल को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने बताया कि देश की आधी आबादी के सम्मान एवं गौरव की स्थापना हेतु केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की योगी सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं।
हमारी डबल इंजन की सरकार ने मातृशक्ति के विकास के सभी मार्ग खोल दिए गए हैं।
मोदी सरकार के सभी योजनाओं के केंद्र बिंदु में मातृशक्ति का रहना इस बात को दर्शाता है।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि शक्ति बंदन अभियान आगामी 26 फरवरी तक चलेगा। जिसके निमित्त प्रतिदिन महिला कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनपद के प्रत्येक गांव में चल रहे समूह के अध्यक्ष सचिव सहित अन्य महिलाओं से संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
ग्राम स्तर पर आयोजित इन चौपाल में महिला मोर्चा की झंझरी मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, महिला मोर्चा जिला मंत्री जनक लली, महिला मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य नीति श्रीवास्तव एवं झंझरी मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा तिवारी ने अपने-अपने विचार रखें।
आज के चौपाल में मीना कुमारी, संजना, चिंटू, विनय कुमारी,सीता देवी, सावित्री एवं प्रीति समूह के अध्यक्ष के साथ साथ स्वयं सहायता समूह की सैकड़ो महिलाये उपस्थित रही ।

error: Content is protected !!