Monday, November 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के लोग जब फंसते हैं तो खो जाती है उनकी चाभी...

भाजपा के लोग जब फंसते हैं तो खो जाती है उनकी चाभी : अखिलेश यादव

सुलतानपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने डॉ. घनश्याम तिवारी की हत्याकांड पर प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। हत्यारे का भाजपा से कनेक्शन होने को मुद्दा बनाते हुए अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि ‘बुलडोजर की स्टेयरिंग भाजपा के हाथ में है। जब कभी बीजेपी के लोग फंसने लगते हैं तो चाभी उनकी खो जाती है। उसे चलाने वाले लोग नहीं मिलते हैं।

श्री यादव सोमवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के अझुई गांव में दिवगंत पूर्व विधायक अबरार अहमद के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार से मिलकर उन्हें शोक संवेदना प्रकट किया।

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि सुल्तानपुर में जिस डॉक्टर घनश्याम तिवारी की हत्या हुई,मेरी पीड़ित परिवार से बात हुई है। अधिकारियों से भी बात हुई है। उन्होंने बताया है इनाम घोषित हो गया है, 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी होगी और कड़ी कार्रवाई होगी।

श्री यादव ने अमेठी में संजय गांधी अस्पताल के बंद किए जाने पर कहा कि सही जानकारी आए कि डॉक्टर की लापरवाही से जान गई है तो उसके लिए कानून है। हमें लगता है डॉक्टर्स को भी इतना संयम और इतना अनुभव होना चाहिए कि उनकी गलत दवा से किसी की जान नहीं जाए।

मीडिया ने जब अखिलेश से सवाल किया कि अजय राय कह रहे हैं हम उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनके बारे में सवाल पूछकर आप झगड़ा लड़ाना चाहते हो। आईएनडीआईए गठबंधन में जब उनके बड़े नेता बैठते हैं, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठते हैं तो उसके बाद मैं समझता हूं ये बात आना नहीं चाहिये। “वही बसपा को साथ लाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा जो बीजेपी के साथ हैं उन्हें नहीं लाया जाएगा।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular