Wednesday, February 18, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदेश के युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना सरकार का उद्देश्य:...

 प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदेश के युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना सरकार का उद्देश्य: असीम अरुण

लखनऊ(हि.स.)। समाज कल्याण विभाग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ का संचालन किया जा रहा है।

इस योजना के तहत प्रत्येक जनपदों में सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस इत्यादि की निःशुल्क कोचिंग और विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन की सुविधा प्राप्त हो रही है। साथ ही अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को गुणवत्तापरक कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में नए केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आशियाना स्थित महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए केंद्र का उद्घाटन समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने किया है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय को स्थापित करने में शिक्षा से बड़ा कोई साधन नहीं है। अभ्युदय केंद्र के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को गुणवत्तापरक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऐसा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे सभी अपनी क्षमता के अनुसार अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे और सफल होकर समाज और देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री अरुण के साथ निदेशक उच्च शिक्षा सुधीर चौहान, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, प्रधानाचार्य सुमन गुप्ता सहित आदि प्रतियोगी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular