Monday, January 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपशु तस्‍करों ने किया पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास

पशु तस्‍करों ने किया पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास

संतकबीरनगर(हि.स.)। ज़िले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों को कुचलने के प्रयास किया। शुक्रवार को मलोरना गांव के पास लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस दुस्साहसिक घटना में पशु तस्करों ने कंटेनर का प्रयोग किया।
बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी कंटेनर को जांच के लिए रोकने का जैसे ही प्रयास शुरू किया, ड्राईवर ने गाड़ी की चाल को तेज कर दिया। पकड़ में आने से बचने के लिए चालक ने पुलिस कर्मियों को कुचलकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान अनियंत्रित होकर पशुओं से भरा वाहन सड़क के किनारे पर पेड़ से टकराकर गड्ढे में चला गया। शुक्र रहा कि कोई पुलिसकर्मी इसकी चपेट में नहीं आया।
ले जा रहा था पश्चिम बंगाल
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि बस्ती की तरफ से एक कंटेनर में पशुओं को लादकर पश्चिम बंगाल ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव के साथ अनिरुद्ध सिंह व दयाराम को वाहनों की जांच के लिए भेजा गया था। जांच हो ही रही थी कि बस्ती की ओर से एक कंटेनर आती दिखी। 
 पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस को कुचलने के लिए गाड़ी को भी मोड़ दिया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई। सभी किनारे हट गए। लेकिन कंटेनर आगे जाकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई और गड्ढे में चली गई। 
उन्होंने बताया कि कंटेनर पर 40 पशुओं को लादा गया था। उन्हें बाहर निकाला गया है। मौके से कंटेनर चालक व तस्कर भागने में सफल रहे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular