Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरदेवानंद गुप्ता के अध्यक्षता में भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

देवानंद गुप्ता के अध्यक्षता में भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। भाजपा सादुल्लानगर मंडल चुनाव अधिकारी देवानंद गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र उतरौला के सादुल्लानगर मंडल की भाजपा संगठन चुनाव पर बैठक की। मंडल चुनाव अधिकारी देवानंद गुप्ता ने कहा सभी ऊर्जावान व समर्पित कार्यकर्ताओ को संगठन में दायित्व दिया जायेगा।उन्होंने बताया कि 45 साल तक उम्र वाले ही चुनाव लड़ सकेंगे।और दो बार के सक्रिय सदस्य होना भी जरूरी है।
भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल जहां संगठन का चुनाव होता है।मंडल भाजपा चुनाव अधिकारी देवानंद गुप्ता ने बताया कि सादुल्लानागर मण्डल की संगठन चुनाव हेतु महत्वपूर्ण बैठक तुलसी विद्या मंदिर में हुई।जिसमे पार्टी का कार्यकर्ता जिसे सादुल्लानगर मण्डल अध्यक्ष पद के लिए विष्णु गुप्ता,सुमित सिंह, राजकुमार गुप्ता,राधेश्याम गुप्ता, अतुल उपाध्याय, दयाशंकर तिवारी,हनुमान प्रसाद समेत कुल सात लोग अध्यक्ष पद के लिए व जिला प्रतिनिधि के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं।इस मौके पर देवानंद गुप्ता, रमेश चंद्र तिवारी, बहराइची प्रसाद गुप्ता,दीपचंद जायसवाल,फर्नीण गुप्ता,रोहित राज गुप्ता, आनंद बाबा, राधेश्याम गुप्ता ,राम मूरत प्रजापति, अतुल उपाध्याय, राजकुमार गुप्ता, सुमित सिंह, लल्लू गुप्ता, दयाशंकर तिवारी, विजय गुप्ता, हनुमान प्रसाद ,जोगिंदर सिंह, शारदा प्रसाद मिश्रा रामबहोर वर्मा, राम लोटन गुप्ता, व बूथ अध्यक्षगण और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular