Saturday, July 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशडॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रही है भाजपा- भूपेंद्र चौधरी

डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रही है भाजपा- भूपेंद्र चौधरी

-जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद(हि.स.)। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती पर नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर ने जो मार्ग दिखाया आज उसी मार्ग पर भाजपा चलने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने हमेशा गरीबों जरुरतमंदों के उत्थान के लिए काम किया। अब इस काम को भाजपा आगे बढ़ा रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलने को प्रतिबंध है।

इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मेरठ रोड आरकेजीआईटी कॉलेज चुनाव संचालन की बैठक लेने पहुंचे।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, बलदेव राज शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला,संयोजक अजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, महापौर सुनीता दयाल,पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल,हापुड़ अध्यक्ष नरेश तोमर व ब्लॉक प्रमुख निशांत शिशोदिया आदि शामिल रहे।

फरमान अली/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular