IMG 20240704 WA0190 scaled

टाउन हॉल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कृतत्व एवं व्यक्तित्व पर एक संगोष्ठी

आज भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा नगर के टाउन हॉल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कृतत्व एवं व्यक्तित्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी,के के श्रीवास्तव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के कृतत्व एवं व्यक्तित्व में समानता थी।
वह भारतीय जन संघ के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
वह आजादी के बाद कश्मीर के लिए शहीद होने वाले प्रथम व्यक्ति थे।
केके श्रीवास्तव ने कहा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने जीवन का पल-पल राष्ट्र की एकता, अखंडता और अक्षुण्णता को समर्पित किया।
उन्होंने देश में ‘एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ की संकल्पना के लिए अथक संघर्ष किया और राष्ट्र के नाम अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A को हटाया और कश्मीर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।
पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने कहा कि देश हित के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने नेहरू मंत्रिमंडल में पद को त्याग करके कश्मीर की आजादी के लिए अपना बलिदान दे दिया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री राकेश तिवारी,आशीष त्रिपाठी,जसवंत लाल सोनकर, जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, राजेश राय चंदानी, केंद्रीय मंत्री राजा भईया के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, शेष राम बारी,राजेंद्र सिंह,दीपक गुप्ता, बीना राय,नन्द किशोर नंदू,प्रिंस चौरसिया, नगर अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, अविनाश जायसवाल, हरीश शुक्ला सहित जनपद के सभी जिला के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष सहित मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें

IMG 20240704 WA0185
IMG 20240704 WA0186
IMG 20240704 WA0192
error: Content is protected !!