Wednesday, July 16, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरकृपाकृत वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से विधवा महिला को आर्थिक मदद महिला...

कृपाकृत वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से विधवा महिला को आर्थिक मदद महिला संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा

रोहित कुमार गुप्ता
बलरामपुर। विकास खण्ड रेहरा बजार के ग्राम सभा विशुनपुर खरहना मे विधवा गरीब महिला को पांच हजार रूपये की आर्थिक मदद से कृपाकृत् वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों की सभी तरफ हो रही है तारीफ जनपद बलरामपुर से रजिस्टर इस संगठन की चर्चा अब घर घर होने लगी है इस संगठन के सहयोग से गरीबों एवं बेसाहरा लोगों को एक उम्मीद दिख रही है इस संगठन से कुछ न कुछ मदद होती रहती है। इस प्रकार संगठन के हेल्पलाइन न. पर कुछ दिनो पहले फोन आया की विशुनपुर खरहना की विधवा महिला जिसके तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं इस महिला की सास जो की बीमारी के चलते कुछ ही हफ्ते पहले मृत्यु हो गयी और पति और ससुर की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी इस महिला की सास की मृत्यु के कारण घर की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गयी जैसे ही संस्था के लोगों को जानकारी मिली तो इस संस्था से जुडी महिलाएं इनके घर गयी और सम्पूर्ण जानकारी लेकर संस्था से पांच हजार नगद की धनराशि इस गरीब महिला को दी और साथ मे विश्वास भी दिलाया कोई भी परेशानी हो संस्था आप के साथ है इस सरहनीय कार्य से कृपा कृत् वेलफेयर फाउंडेशन की क्षेत्र मे चर्चा हो रही है घर घर किसी भी मदद ,सहयोग के लिए संस्था के हेल्पलाइन नं या आफिस पर सम्पर्क कर सकते हैं आफिस का पता-रेहरा-सादुल्लाहनगर रोड घासीपोखरा इंडियन बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र हेल्पलाइन नं-9838100401 पर किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular