Sunday, May 18, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाकानपुर में जलवा दिखाएंगे गोंडा के खिलाड़ी

कानपुर में जलवा दिखाएंगे गोंडा के खिलाड़ी

कल्बे आबिद ‘मोजिस’

गोंडा। आगामी 14 से 16 अक्टूबर तक कानपुर के पालिका स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश तृतीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु गोंडा टेबल टेनिस टीम का चयन ट्रायल बुधवार को सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। ट्रायल में जनपद के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। गोंडा टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव डा. प्रत्यूष राज ने बताया कि अंडर 19 बालक वर्ग में आयुष कुमार सिंह, हर्षवर्धन पांडेय, मोहित जायसवाल, आकर्षित हल्दिया, मो. उजैर, रौनक राज, अरहम खान का चयन किया गया। अंडर 17 बालक वर्ग में अथर्व पाण्डेय चयनित हुए। सीनियर वेटरन अंडर 37 वर्ग में प्रत्यूष राज प्रतिभाग करेंगे। समस्त चयनित खिलाड़ियों को गोंडा टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित दत्ता, सेंट जेवियर स्कूल की प्रधानाचार्या डा. परमिंदर संधू, टेबिल टेनिस के पदाधिकारी संतोष गुप्ता, डा. ज्योत्स्ना शुक्ला, संजू छाबड़ा आदि खेल प्रेमियां ने विजई होने की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 13 अक्टूबर को कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्णायक मण्डल में मालविका सिंह, सुनील व राजेश कुमार शामिल रहे।

यह भी पढें : छात्रा कामिनी बनी DM, सुमेधा CDO

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!