लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में में 10 अगस्त को कृमि मुक्ति मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एक वर्ष से 19 वर्ष की आयु तक के सात करोड़ 25 हजार 861 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एलबेंडाजॉल खिलाई जाएगी। यह जानकारी गुरुवार को संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अमित सिंह ने दी।
डॉ. अमित सिंह ने बताया कि लखनऊ में 21 लाख से अधिक बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। यह दवा पेट से कीड़े निकालने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक साबित होती है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज और महिला कल्याण विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है।
महाप्रबंधक एनएचएम डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि कृमि मुक्ति के लिए उपलब्ध दवा एलबेण्डाजॉल पूरी तरह सुरक्षित है। यह दवा एक से 19 वर्ष के बच्चों व किशोर-किशोरियों को खिलाई जाएगी। 10 अगस्त को किन्हीं से कारणों से दवा खाने से छूट गए बच्चों को मापअप राउन्ड के दौरान 17 अगस्त को खिलाई जाएगी।
बृजनन्दन/राजेश
