Friday, November 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअब तकनीक की ओर बढ़े अन्नदाता, आएगी समृद्धि

अब तकनीक की ओर बढ़े अन्नदाता, आएगी समृद्धि

मीरजापुर (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान संस्थान के सस्य विज्ञान विभाग के सहयोग से अन्नदाता अब तकनीक की ओर बढ़ चले हैं। इससे खेती में आसानी होगी ही, अन्नदाताओं की आय भी बढ़ेगी। इसके लिए 48 अन्नदाताओं को नैपसैक स्प्रे मशीन वितरण किया गया। कृषि यंत्र पाते ही अन्नदाताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और कहने लगे कि अब खेती में और सहूलियत होगी।

मीरजापुर के अधिकतर अन्नदाता खेती के लिए बारिश के पानी पर निर्भर हैं। ऐसे कई समस्या से निजात दिलाने के साथ खेती की राह आसान बनाने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान संस्थान के सस्य विज्ञान विभाग की ओर से जनपद के पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत गुरखुली गांव में समय-समय पर कैम्प लगाकर शुष्क कृषि अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत शुष्क कृषि करने की तकनीकी जानकारी दी जाती है और कृषि यंत्र भी निःशुल्क दिए जाते हैं।

सस्य विज्ञान विभाग के तकनीकी सहायक दिव्य दर्शन सिंह ने बताया कि बारिश की पानी पर निर्भर किसानों को पानी की कमी से खेती न हो पाने के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इससे निजात व अन्नदाताओं की आय दोगुनी करने के लिए शुष्क कृषि करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। डाॅ. सुधीर कुमार राजपूत ने बताया कि अन्नदाता पानी की कमी से खेती न कर पाने की समस्या से निजात पाने के लिए शुष्क कृषि अनुसंधान परियोजना का लाभ उठाएं।

कमलेश्वर शरण/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular