Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा में गोली मारकर युवक की हत्या

गोंडा में गोली मारकर युवक की हत्या

युवक की हत्या से मातम में बदलीं घर की खुशियां

पांच मई को होनी थी मृत युवक के बहन की शादी, गांव में दहशत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के धन्नीपुरवा गांव में बीती रात चोरों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान शिवदीन (22) के रूप में हुई है, जिसकी बहन की शादी अगले महीने होनी थी। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने युवक की हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि युवक की हत्या की घटना बीती रात करीब ढाई बजे की है। उन्होंने कहा कि गांव निवासी देवीदीन के घर में चार-पांच हथियारबंद चोर घुसे। भागते वक्त देवीदीन का छोटा भाई शिवदीन जाग गया और शोर मचाते हुए चोरों का पीछा किया। शिवदीन ने लगभग 100 मीटर तक दौड़ाकर एक चोर को पकड़ भी लिया था, लेकिन खुद को छुड़ाने के प्रयास में बदमाश ने अवैध तमंचा से शिवदीन पर फायर कर दिया। परिणाम स्वरूप वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढें: Pahalgam attack : भारत को इन बड़े देशों का मिला समर्थन

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, युवक की हत्या की सूचना मिलते ही वह खुद मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वॉड तथा फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की गहन जांच कराई गई। पुलिस ने मृतक के भाई देवीदीन की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध उमरी बेगमगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या और चोरी की इस वारदात की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हम जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा करेंगे।’

गोंडा में गोली मारकर युवक की हत्या

यह भी पढें: DM ने रोका 33 लापरवाह राजस्व निरीक्षकों का वेतन

ग्रामीणों के अनुसार, बदमाशों ने देवीदीन के घर में लूटपाट के बाद पास ही स्थित एक मंदिर के पुजारी के मकान को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन शोर सुनकर भाग निकले। इसी दौरान शिवदीन ने उनका पीछा किया था। ग्रामीणों के अनुसार, छप्पर के पीछे छिपे एक बदमाश को शिवदीन ने पकड़ लिया और पहचान लिए जाने के डर से गोली मारकर युवक की हत्या कर दी।

मृतक के परिजनों के अनुसार, शिवदीन अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था और घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 5 मई को शादी तय थी और रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू होने ही वाला था। इसी बीच घर में घुसकर डकैतों ने नगद रुपए, जेवरात और अन्य सामान लूट लिया। युवक की हत्या के बाद गांव में भय और मातम का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसी हिंसक डकैती की घटना पहली बार हुई है, जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है।

गोंडा में गोली मारकर युवक की हत्या
लूटपाट के बाद अस्त-व्यस्त घर का सामान।

यह भी पढें: School-time-change : बढ़ती गर्मी से बदला समय

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular