Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:ADG बीके सिंह व IG राजेश पाण्डेय सहित 18 पुलिस कर्मियों...

UP News:ADG बीके सिंह व IG राजेश पाण्डेय सहित 18 पुलिस कर्मियों को प्लेटिनम डिस्क

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा के लिए उत्तर प्रदेश के 658 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को डीजीपी का मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इनमें ऑपरेशनल कार्यों के लिए 18 पुलिस कर्मियों को डीजीपी का प्लेटनिम प्रशंसा चिन्ह, 72 को गोल्ड तथा 202 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह मिलेगा। इसी तरह सेवाभिलेख के आधार पर 18 पुलिसकर्मियों को डीजीपी का प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह, 37 को गोल्ड व 62 को सिल्वर चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा सेवा अभिलेख के आधार पर 50 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और 199 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने सम्मान चिन्ह पाने वाले पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।
ऑपरेशनल कार्यों के लिए डीजीपी का प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह पाने वालों में एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय, एडीजी पीएसी बिनोद कुमार सिंसह, एडीजी 112 असीम कुमार अरुण, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह, एडीजी/आइजी वाराणसी रेंज विजय सिंह मीना, आइजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल, आइजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार त्रिपाठी, आइजी प्रयागराज रेंज कविंद्र प्रताप सिंह, आइजी बरेली रेंज राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी/डीआइजी कानपुर नगर डॉ.प्रीतिंदर सिंह, एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, एसपी आंबेडकरनगर आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस आयुक्त लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट कुंवर रणविजय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक डीजीपी मुख्यालय वीरेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक डीजीपी मुख्यालय पवन कुमार दुबे, उपनिरीक्षक एटीएस विनोद कुमार व मुख्य आरक्षी आगरा आदेश त्रिपाठी के नाम शामिल हैं। ऑपरेशनल कामों के लिए डीजीपी का गोल्ड प्रशंसा चिन्ह पाने वालों में डीजी प्रशिक्षण निदेशालय सुजानवीर सिंह, डीजी मानवाधिकार आयोग गोपाल लाल मीणा, एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा, एडीजी मानवाधिकार एमके बशाल, एडीजी सीबीसीआइडी सतीश कुमार माथुर, एडीजी पीटीएस मेरठ अंजू गुप्ता, एडीजी क्राइम डॉ.केएस प्रताप कुमार, एडीजी पीटीसी सीतापुर राजा श्रीवास्तव, एडीजी कानपुर जोन जय नारायण सिंह, एडीजी यातायात निदेशालय अशोक कुमार सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट नवीन अरोड़ा, आइजी बस्ती रेंज अनिल कुमार राय, आइजी मीरजापुर रेंज पीयूष श्रीवास्तव, आइजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड पद्मजा चौहान, डीआइजी पीटीसी सीतापुर दिलीप कुमार के नाम शामिल हैं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular