Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 50 लाख रूपये गबन करने के मामले में पूर्व...

UP News : 50 लाख रूपये गबन करने के मामले में पूर्व शिक्षक समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बस्ती (हि.स.)। जिले में कोतवाली क्षेत्र के गोविन्द राम सकसेरिया इन्टर कॉलेज मेें वित्तीय गबन करने के मामले में कॉलेज के प्रबन्धक ने पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य और पूर्व शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

शहर कोतवाल राम पाल यादव ने मंगलवार को बताया कि गोविन्द राम सकसेरिया इन्टर कॉलेज के प्रबन्धक जगदीश्वर प्रसाद सिंह “ओम जी” ने क्रीडा निधि व अन्य निधियों से वर्ष 2016-17 से वर्ष 2019-20 तक 50 लाख रूपये के गबने के मामले में पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य ओम प्रकाश श्रीवास्तव तथा पूर्व शिक्षक घन श्याम लाल श्रीवास्तव के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular