Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 24 साल से फरार दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार

UP News : 24 साल से फरार दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। साहिबाबाद पुलिस ने रविवार को 24 वर्ष से फरार दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों लुटेरों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इन बदमाशों के पास से तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि साहिबाबाद पुलिस ने रविवार को करन गेट के पास चेकिंग के दौरान दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश असगर निवासी निवासी तकिया पसोंडा थाना टीला मोड गाजियाबाद और इस्लाम निवासी असारा थाना रमाला बागपत है। पूछताछ में पता चला कि यह दोनों बदमाश वर्ष 1996 में एक महिला का मुंह दबा कर गले पर चाकू रखकरघर से वीसीआर अन्य सामान लूट कर ले गए थे। 1996 से फरार इन बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी हुई थी। बदमाशों के नहीं पकड़े जाने पर उन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। सर्विलांस के आधार पर इनकी तलाश में जुटी थी। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular