फिरोजाबाद, 06 अगस्त (हि.स.)। जसराना थानाक्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव ओडमपुर निवासी भूपेन्द्र (38) पुत्र अजब सिंह के मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे है। बताया जाता है कि शुक्रवार को भूपेन्द्र को इस विधुत लाइन का करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। हादसा देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
