-बहन की शादी करने के लिए थी रुपये की जरूरत
गाजियाबाद (हि.स.)। लोनी पुलिस ने रविवार को एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो कि स्कूल की संचालिका से पांच लाख की रंगदारी मांग रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपित बेरोजगार है और अपनी बहन की शादी करना चाहता था। शादी करने के लिए उसने यह काम किया। एसपी देहात नीरज कुमार यादव ने बताया कि डीएलएफ कॉलोनी में एक महिला हेलो किड्स प्ले नाम से स्कूल चलाती है। उनके फोन पर 22 अगस्त को अज्ञात फोन से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि वह पांच लाख रुपये का इंतजाम कर दे वरना अंजाम बुरा होगा। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जाल बिछाकर पुश्ता रोड से आरोपित बिट्टू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह झारखंड से दिल्ली नौकरी की तलाश में आया था। लेकिन, उसे नौकरी नहीं मिली। इस वजह से वह मजदूरी करने लगा। कई दिन उसने टाइल्स लगाने का काम भी किया। उसे अपनी बहन की शादी करनी थी इसलिए वह रुपये कमाना चाहता था। एक दिन उसने बॉर्ड पर स्कूल के बाहर एक मोबाइल नंबर देखा जिसको उसने नोट करके रंगदारी वसूलने की योजना बनाई।
