– सैकड़ों की तादात में एक साथ पढ़ाये जा रहे कोचिंग में छात्र
हमीरपुर (हि.स.)। सुमेरपुर कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड में एक कोचिंग सेंटर में सैकड़ो छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर जहां सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है। लगता है शिक्षा विभाग के अधिकारी कोचिंग संचालक को इसके लिए खुली छूट दिए है।
कस्बा सुमेरपुर के रेलवे स्टेशन रोड में ठड़ेश्वरी आश्रम के आगे एक विद्यालय जो बन्द है उसी के अंदर एक कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा है। बताया गया है कि यह कोचिंग सेंटर लॉक डाउन के समय से बराबर चल रहा है और कई शिफ्टों में यहां कोचिंग चलती है। एक शिफ्ट एक साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं कोचिंग सेंटर में बैठकर शिक्षा ग्रहण करती है। लोगों ने बताया कि इस कोचिंग सेंटर में सोशल डिस्टेटिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है और सरकार के दिशा निर्देशों का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है।
हालात यह है कि सेंटर में एक शिफ्ट में छात्र-छात्राएं बिना फासले के गसकर बैठते है। जिससे कोरोना जैसी महामारी का खतरा बना रहता है। जबकि कोचिंग सेंटर में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। कोचिंग संचालक पैसों के सामने सारे नियम कानून ताक पर रख कर कोचिंग सेंटर संचालित किए है। जानकारों का कहना है कि कोचिंग सेंटर में एक शिफ्ट में ज्यादा से ज्यादा 50 बच्चों को पढ़ाने की अनुमति मिलती है, लेकिन इस कोचिंग सेंटर में मानक की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है।
ताजुब्ब की बात तो यह है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी जानते हुए भी कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे है। कोई कार्यवाही न होने से कोचिंग संचालक के हौसले बुलंद है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सोशल डिस्टेंसिंग का माख़ौल उड़ाने वाले कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्यवाही की जाये
UP News : सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहा है सुमेरपुर का एक कोचिंग सेंटर
RELATED ARTICLES
