Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सुमंगला योजना करेगी बेटी का सपना साकार

UP News : सुमंगला योजना करेगी बेटी का सपना साकार

बागपत (हि.स.)। सुमंगला योजना बेटी का हर सपना साकार करेगीं जरूरत है बेटी को अपने अधीकारों और योजनाओं की जानकारी के प्रति जागरूक करने की नगर पालिका परिषद बड़ौत द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी अपनी रुचि दिखाई है।

मिशन शक्ति फेज 03 के अंतर्गत महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर और सुमंगला योजना की जानकारी दी जा रही है। बड़ौत क्षेत्र के मोहननगर में योजना का प्रचार प्रसार तेजी से किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद बड़ौत द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी अपनी रुचि दिखाई है। शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज 03 व सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने मिलकर महिलाओं को हेल्प लाइन नम्बर 1090, 1098, 112 और अन्य नंबर से अभियान चलाकर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, जननी योजना आदि योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया है।

कार्यकम में वंदना गुप्ता व शालू ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए क्या करना है किस तरह लाभ मिलेगी संपूर्ण जानकारी दी है और कहा है कि यदि हम अभी से प्रयास करे तो सब कुछ संभव हो सकता है। इस मौके पर चेयरपर्सन वंदना गुप्ता, शालू गुप्ता, सीमा शर्मा, पीयूष जैन ने आदर्श नगर में भी महिलाओं को जागरूक किया।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular