Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : साले ने बहनोई को पेट्रोल डालकर किया आग के...

UP News : साले ने बहनोई को पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले

-ससुराल में शराब के नशे में देख ससुर ने भी दामाद की कर दी पिटाई

-गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
हमीरपुर (हि.स.)। ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव में बुधवार को साले ने अपने बहनोई के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गम्भीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
पौथिया गांव निवासी गुरु प्रसाद के छोटी लड़की की शादी 6 जून को थी। शादी में शामिल बड़ी लड़की शिवकानती और दामाद भी आये हुए थे। बताते चलें शादी के बाद बड़ा दामाद अपनी पत्नी शिवकानती से अपने गांव सहुरापुर जाने के लिए कहा तो पत्नी जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर कुछ बहस हो गई। तभी सुरेश अपने साले ब्रजेश के साथ चला गया और कुछ देर बाद शराब के नशे में आकर अपनी पत्नी शिवकानती से घर जाने के लिए दबाव बनाने लगा।
 शिवकानती के पिता गुरु प्रसाद ने दामाद को मारना पीटना शुरू कर दिया। झगड़ा बढ़ जाने पर सुरेश के साले ब्रजेश ने गुस्से में अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल डाल दिया और माचिस की तीली से आग लगा दी। जिससे सुरेश गम्भीर रूप से जल गया। पड़ोसियों ने एक सौ आठ एम्बूलैंस को फ़ोन करके बुलाया। घायल सुरेश को पत्नी और सास साला शिवकुमार सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गुरु प्रसाद ने अपनी बड़ी लड़की की शादी करीब तेरह वर्ष पहले सहुरापुर गांव निवासी भद्दी के बड़े लड़के सुरेश के साथ की। सुरेश के तीन बेटे हैं। 
बताते चलें की अक्सर ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़ा होता रहता था और सुलह समझौता भी हो जाता था। सुरेश के सालों ने कयी बार मारपीट कर चुके हैं। ललपुरा थाने के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा भी लिखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular