Monday, September 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : साइबर सेल ने ठगी के शिकार युवक को वापस...

UP News : साइबर सेल ने ठगी के शिकार युवक को वापस दिलाएं डेढ़ लाख रुपये

बांदा (हि.स.)। जनपद के एक युवक से एनीडेस्क एप डाउनलोड कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक लाख अस्सी हजार रुपये उसके खाते से चार किस्तों में निकाल लिया था। जिसकी शिकायत ठगी के शिकार युवक ने बांदा के साइबर सेल में दर्ज कराई। सूचना मिलने पर साइबर सेल ने ठगी के शिकार युवक के डेढ़ लाख रुपए वापस करा दिए हैं।
परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम टीम द्वारा जानकारी दी गई कि तरुण कुमार पुत्र नंदकिशोर निवासी ग्राम पपरेंदा थाना चिल्ला ने 12 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर मेरे खाते से चार किस्तों में एक लाख अस्सी हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। ठगी का मामला सामने आने पर साइबर क्राइम टीम सक्रिय हुई।
परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद फहीम अख्तर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्रीमती सुषमा चौधरी व साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंक, पेटीएम,अमेजॉन फ्लिपकार्ट से संपर्क कर ठगी के शिकार युवक के खाते में डेढ़ लाख रुपये वापस करा दिए। इस पर तरुण कुमार ने परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम बांदा आभार व्यक्त किया है। टीम में श्रीमती सुषमा चौधरी के अलावा कांस्टेबल दीपराज चौधरी, दिनेश कुमार पटेल व विशाल सेन शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular