Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सांड ने महिला को मारा, मौके पर मौत

UP News : सांड ने महिला को मारा, मौके पर मौत

उन्नाव (हि.स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को खेत में काम करके घर लौट रही एक महिला को सांड ने अपना शिकार बना लिया। महिला की मौ​के पर ही मौत हो गई। 

ग्राम सिंघूपुर स्थित अपने खेत में काम करके लौट रही गुड्डी पत्नी स्व तेजा थी, तभी रास्ते में एक सांड ने महिला पर हमला बोल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आस-पास घूम रहे सभी आवारा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। 

घटना की खबर पाकर प्रशासनिक अमला भी हरकत में आया। एसडीएम, सदर तहसीलदार, इंस्पेक्टर कोतवाली मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता को भी घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वस्त कराया कि आवारा पशुओं को तत्काल गौशालाओं में भेजा जाएगा।

एडीएम राकेश सिंह परिजनों को आश्वस्त कराया कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, ग्रामवासियों ने सफाईकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular