Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की...

UP News : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल

आजमगढ़ (हि.स.)। जिल के रानी की सराय थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दूसरा सवाल घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
रौनापार थाना क्षेत्र के इटैली गांव निवासी बाबूलाल सिंह पटेल (50) अपने दोस्त रणविजय सिंह (45) निवासी धनछुला, जीयनपुर के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार को ठेकमा स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोनों जैसे ही रानी की सराय कस्बे में पहुंचे, वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोस्त घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया ,जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्साल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक ट्रक को बाजार के बाहर छोड़कर फरार हो गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular