Monday, May 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सर्द हवाओं के तल्ख मिजाज के बीच पड़ेगी भीषण...

UP News : सर्द हवाओं के तल्ख मिजाज के बीच पड़ेगी भीषण ठण्ड

सर्द हवाओं के तल्ख मिजाज के बीच पड़ेगी भीषण ठण्ड 
गोरखपुर( हि.स.)। सर्द हवाओं के तल्ख मिजाज के बीच घने कोहरे ने आम जनजीवन पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है। गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में दृश्यता का स्तर 10 मीटर से भी कम हो गया है। 
 मौसम वैज्ञानिक तिर्थेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि तापमान में गिरावट का दौर फिलहाल अभी जारी रहने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भीषण ठण्ड के आसार है। इस दौरान रातें और ठण्ड होंगी, जबकि दिन में कोहरे के बीच तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। दिसम्बर माह रात का औसत तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस है जबकि माह का औसत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। शनिवार को तापमान में और गिरावट के आसार है। हवाओं की गति 6-8 किमी प्रति घंटे रहने के आसार है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular