Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सपा ने 2022 के चुनाव में इच्छुक उम्मीदवारों से...

UP News : सपा ने 2022 के चुनाव में इच्छुक उम्मीदवारों से मांगे आवेदन

प्रयागराज (हि.स.)। आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। 

यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने देते हुए बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल द्वारा भेजे गए पत्र में आवेदन पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में जमा करने की अंतिम तिथि 26 जनवरी 2021 रखा गया है।
सपा जिलाध्यक्ष के अनुसार आवेदक को सपा का सक्रिय सदस्य एवं समाजवादी बुलेटिन का आजीवन सदस्य होना अनिवार्य है। जहां पार्टी के वर्तमान में विधायक हैं, उस विधानसभा क्षेत्र के लिए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। जनपद में  एकमात्र करछना क्षेत्र से सपा के उज्जवल रमण सिंह मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित छपे हुए आवेदन पत्र पर ही आवेदन किया जाना है जो पार्टी कार्यालय से किसी भी दिन प्राप्त किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular