Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में भाजपा ने...

UP News : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में भाजपा ने किया वृक्षारोपण


बाराबंकी।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष में भाजपा 23 जून से 6 जुलाई तक बूथ स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चला रही है। आज इसी क्रम में जैदपुर में विधानसभा मंडल मसौली ग्राम पंचायत जलालपुर व ग्राम पंचायत आलम गरसपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा विनय राय और विपिन सिंह रावत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद समाज सुधार संस्थान उत्तर प्रदेश जसवंत वर्मा, जिला अध्यक्ष आदि ने वृक्षारोपण किया।
यूटा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत औषधीय वाटिका की स्थापना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडसावां एवं प्राथमिक विद्यालय गोडैचा में खंड शिक्षा अधिकारी निन्दूरा अखिलेश कुमार व ग्राम प्रधान पिंडसावां मेराज, प्रधानाध्यापिका सरवत फात्मा एवं ए.आर.पी. संदीप कुमार वर्मा सहित ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका श्रीमती शालिनी शर्मा, राम कुमार गिरी जी के द्वारा किया गया। उक्त वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 21 प्रकार के औषधीय पेड़-पौधे जैसे, आँवला, नीम, तुलसी, गिलोय, हरसिंगार, सहजन, नींबू समेत 100 से अधिक पौधे रोपित किये गए। कार्यक्रम में यूटा के जिला महामंत्री सत्येन्द्र भास्कर, गोडैचा के अवनीश कुमार, हरिप्रकाश शुक्ला, संजय कुमार, उमाकांत पांडेय, सुषमा वर्मा, रश्मि शुक्ला, चंद्रकांती वर्मा, सुषमा गौतम, रूबी गुप्ता, राजकिशोरी, कुसुमलता सहित ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular