Tuesday, June 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शासन से शिकायत के बाद जिला पंचायत के एमए...

UP News : शासन से शिकायत के बाद जिला पंचायत के एमए का तबादला

-शासन के आदेश पर नये अपर मुख्य अधिकारी (एमए) ने संभाला कार्यभार

हमीरपुर (हि.स.)। हमीरपुर जिला पंचायत में पिछले कई दिनों से गायब चल रहे अपर मुख्य अधिकारी (एमए) समेत तमाम कर्मियों के खिलाफ जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत पर शासन ने एमए को स्थानांतरित कर दिया है। उनके स्थान पर कुशीनगर जिला पंचायत के कार्य अधिकारी अमित राज सिंह ने सोमवार को यहां आकर कार्यभार संभाल लिया है। 
बता दे किं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एल.एन.खरे का शासन ने स्थानांतरण कर दिया है। क्योंकि हमीरपुर जिला पंचायत में हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश पर डा.वन्दना यादव पत्नी पुष्पेन्द्र यादव अध्यक्ष पद पर पुनःकाबिज हुई थी। जिसके बाद से अपर मुख्य अधिकारी एल.एन.खरे व अभियन्ता योगेन्द्र द्विवेदी, जेई राजा यादव व संजय सिंह, वित्तीय परामर्श दाता व निर्माण लिपिक गायब चल रहे थे। डा.वन्दना यादव द्वारा किये गये पत्राचार से शासन में बढ़ते दबाव के चलते एएमए खरे को हमीरपुर से अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। और उनके स्थान पर कुशीनगर से अमित राज सिंह को भेजा है। वह कौशाम्बी में भी जिला पंचायत में कार्य अधिकारी के पद पर रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular