Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निकाली गयी...

UP News : शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निकाली गयी जागरुकता साइकिल रैली


– साइकिल यात्रा के जरिये ईंधन बचाने का भी दिया गया संदेश-

मोतीझील से चली यात्रा का अटल घाट में हुआ समापन
कानपुर (हि.स.)। स्वच्छ शहरों की सूची में अब कानपुर नगर भी उछाल मार रहा है, जिसके चलते स्वच्छता कार्यक्रम में और तेजी आ गयी है। इसी क्रम में शनिवार को साइकिल रैली निकाली गयी और लोगों को प्रदूषण मुक्त शहर बनाने की लोगों से अपील की गयी। इसके साथ ही ईंधन बचाने का भी संदेश दिया गया। 
स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा साइक्लॉथन (साइकिल यात्रा) से शनिवार को शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और ईधन बचाने का संदेश दिया गया। यात्रा को महापौर प्रमिला पाण्डेय मंडलायुक्त डा. राजशेखर और नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने नगर निगम मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मोतीझील से साइकिल यात्रा नगर आयुक्त आवास स्वरूप नगर से होते हुए बेनाझाबर से मंडलायुक्त आवास से कंपनी बाग से निकलते हुए गंगा किनारे अटल घाट पर संपन्न हुई। इस दौरान कोविड नियमों का पालन कराया गया। मास्क लगाने के साथ ही शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा था। इस यात्रा के लिए साइकिल क्लब वालों को आमंत्रित किया गया। महापौर ने बताया कि साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य रहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा साइकिल का प्रयोग करें। इससे ईधन बचने के साथ ही प्रदूषण पर लगाम लगेगी। मोतीझील से लेकर अटल घाट तक साइकिल यात्रा से लोगों को सफाई के साथ गंगा में गंदगी न फेंकने की नसीहत दी गई। साथ ही गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करके दिया जाए ताकि उसका समय पर निस्तराण हो सके। यात्रा में शामिल सभी लोगों को स्मार्ट सिटी मिशन की तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular