Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : लूट की घटना का खुलासा, 6 लुटेरे गिरफ्तार

UP News : लूट की घटना का खुलासा, 6 लुटेरे गिरफ्तार

-गिरफ्तार लुटेरों के पास से 2 अवैध तमंचा सहित लूट के 1.87 लाख बरामद

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में सोमवार को पुलिस ने कल हुई मिर्ची झोंककर की गयी एक लूट की घटना का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार 6 लुटरों के पास से दो अवैध तमंचे व लूट के 186900 रुपये बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार धाता थाना क्षेत्र के विजयीपुर चौराहे में कल किशनपुर कस्बा निवासी व्यापारी श्याम जी अग्रवाल से एक मोटरसाइकिल में सवार तीन बदमाशों ने करीब दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गये थे। थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक जानकारी पर घेराबंदी दो मोटरसाइकिल में सवार 6 लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्त कौशाम्बी जनपद थाना चरवा गांव चपहुआ निवासी के राशिद अली पुत्र शौकत अली, प्रयागराज जनपद के पुरामुफ्ती थाना के मंदरी गांव निवासी मो. हमजा पुत्र नूर मोहम्मद, प्रयागराज जनपद के धूमनगंज मोहल्ला जयरामपुर निवासी धर्मेन्द्र पटेल पुत्र राजेन्द्र ने कल लूट की घटना को अंजाम दिया था। जयनारायण पाल पुत्र छंगू लाल, प्रिकांश पुत्र रूपेश सिंह व पंकज सिंह पुत्र त्रिगुन नाथ निवासी जनपद कौशाम्बी ये तीनों लूट की घटना के साजिशकर्ता थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राशिद व धर्मेंद्र पटेल हिस्ट्रीशीटर है जिनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूट के 186900 रुपये, दो अवैध तमंचे व दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। अभी दो साजिशकर्ताओं की तलाश की जा रही है उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular