Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : लुटेरी दुल्हन समेत फर्जी परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार

UP News : लुटेरी दुल्हन समेत फर्जी परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार

     मेरठ (हि.स.)। परतापुर पुलिस ने बुधवार को एक लुटेरी दुल्हन और उसके फर्जी परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग में शामिल लड़कियां शादी करने के बाद घर के आभूषण और सामान लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में फर्जी शादी कराने का रैकेट काफी समय से काम कर रहा था। रैकेट में शामिल लड़कियां शादी के बाद सारा सामान समेट कर फरार हो जाती थी। ऐसे ही एक मामले में हरियाणा के रोहतक निवासी प्रवीण की शिकायत पर परतापुर पुलिस ने पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया। बताया जाता है कि प्रवीण की शादी मेरठ निवासी संदीप ने अपनी साली से कराई थी। इसके बदले में प्रवीण से संदीप ने 02 लाख रुपए लिए थे। बुधवार को परतापुर पुलिस ने रिठानी में छापा मारकर पूरे गिरोह को पकड़ लिया। गिरोह की लुटेरी दुल्हन पूजा निवासी छोटा हसनपुर, उसके फर्जी जीजा पिंटू निवासी शोभापुर, फर्जी बहन रेखा व प्रमोद निवासी रिठानी और फर्जी भाई दर्शन निवासी भमौरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह उप्र और हरियाणा में कई वारदात कर चुका है। गिरोह में 03 लड़कियां शामिल हैं। गिरोह के लोग ही दुल्हन का फर्जी परिवार बनकर शादी कराते थे। इसके बाद लुटेरी दुल्हन अपनी ससुराल का सारा सामान समेट कर फरार हो जाती थी। पुलिस आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी है। गिरोह का एक सदस्य संदीप अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। संदीप ही गिरोह की लड़कियों के लिए रिश्तों की तलाश करता था। इसके लिए ऐसे लोगों को ढूंढ़ा जाता था, जिनकी शादी नहीं हो पाती थी। शादी के बदले मोटे रुपए वसूले जाते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular