Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : लघु उद्योगों से युवाओं को जोड़ने की जरूरत :...

UP News : लघु उद्योगों से युवाओं को जोड़ने की जरूरत : नवनीत सहगल

अयोध्या (हि.स.)। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के स्वामी विवेकानन्द सभागार में उद्योग को उद्यम केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव सूचना एवं लघु उद्योग डॉ. नवनीत सहगल रहे। 
उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद के पूर्व उप कुलपति जफर सरेशवाला की संस्था तालीम ओ तर्वियत की ओर से आयोजित कार्यशाला में डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा अनेक क्षेत्रो में व्यवसाय को बढ़ाने में कार्य किए गए हैं। मुख्य प्राथमिकता है कि अपनी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इन्टर या अन्य उच्च शिक्षा के आधार पर युवाओं को उद्यम के लिए प्रेरित करना है। कोरोना काल में निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में नौकरियों में कमी आई है। ऐसे में एक उद्योग यूनिट से यदि 05 लोग रोजगार पाते है तो वहीं राॅ-मैटेरियल बनाने में अन्य को भी विशेष मदद मिलती है। 
बताया कि आगामी दिनो में 31 हजार करोड़ खर्च कर 20 हजार लोगों को रोजगार देने की योजना है। जिसमें उद्यमी के लिए प्रदान किये जाने वाला ऋण भी शामिल है। लगभग 4.37 लाख लघु उद्योग इकाइयो पर 11 हजार करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। लोन मेलो के माध्यम से 6.47 लाख नई उद्योग इकाइयो के स्थापना में 20 हजार करोड़ रूपये के ऋण उपलब्ध कराए जा चुके हैं। युवा ज्यादा योग्यता के चक्कर में न पड़े जो उसके पास है उसी से उद्यमी प्रवृति का विकास करें। 
बताया कि फिलिप कार्ड, अमेजन आदि अनेक उद्यमी है जो परम्परागत रूप से उद्योगपति की श्रेणी में नही फिर भी उन्होंने 40-45 साल की ही उम्र में एक साम्राज्य खड़ा कर लिया है जो युवा उद्यमी को प्रेरित किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular