प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा व्यवस्था में आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया।उन्होंने कहा कि हम अपने देश की सुरक्षा व्यवस्था को दुनिया के दूसरे देशों पर आश्रित नहीं रखना चाहते। हमने सूची जारी की है, अब हथियार भारत में बनेंगे। ऐसे 309 आइटम घोषित किए हैं, जो बाहर से नहीं मंगाए जाएंगे।लखनऊ इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन की ओर से निराला नगर के द रेगरेंट होटल में आयोजित नमस्ते लखनऊ आयोजन में रक्षामंत्री ने लखनऊ के विकास पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लखनऊ का विकास तेजी से हो रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा, चाहे कोई संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हो, राज्य हो या देश, कोई दावा नहीं कर सकता कि वहां का समग्र विकास हुआ है। हमने पहले दिन से बस ईमानदारी से प्रयास किया है। रिंग रोड का काम अब तक पूरा हो जाना चाहिए था। जितना उस काम की प्रगति होनी चाहिए थी, वह नहीं हुआ है। 104 किमी की रिंग रोड हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह बन जाने के बाद भारत के किसी कोने से कोई लखनऊ आना चाहता है तो वह सीधे इस रिंग रोड से अपने मोहल्ले, अपने घर पहुंचेगा। शहर में छह फ्लाईओवर बन गए हैं। लखनऊ के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पांच फ्लाईओवर और स्वीकृत हो गए हैं। जल्द निर्माण शुरू होंगे। रेलवे स्टेशन का विकास भी चल रहा। गोमती नगर स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम हो रहा। हमारी कल्पना को पूरा करने के लिए पैसे का संकट नहीं है। चारबाग स्टेशन के लिए बहुत सारी चीजें करने की योजना है। प्रदेश की जनता संतुष्ट है, अगर संतुष्ट नहीं होती तो इतना भारी जनाधार नहीं मिलता।अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है। पहले भारत यदि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत अपनी बात को रखता था तो उतना गंभीरता से नहीं लिया जाता था, आज भारत की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है। भारत की साख दुनिया में बढ़ी है।
यह भी पढें : पढ़ें, क्यों मिलनी चाहिए मैरिटल रेप के दोषी को सजा
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
