लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस गुरुवार को इंटौजा इलाके में अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें सवार 35 लोगों में से 10 यात्री घायल हो गये। घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से इंटौजा पुलिस ने सीएचसी, ट्रामा सेंटर भिजवाया गया है।
गुरुवार की शाम को सीतापुर की ओर जा रही बस के पलटने की सूचना स्थानीय लोगों से इंटौजा थाने को मिली। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार ने राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए सबसे पहले पलटी हुई बस के दरवाजे को खुलवाया। दरवाजा खुलने के बाद एक के बाद एक सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसमें 10 घायल यात्रियों को सीएचसी भिजवाया गया, वहीं 10 में से तीन यात्रियों को बाद में ट्रामा सेंटर रवाना किया गया।
निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि बस को सीधा करने के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। घटनास्थल पर दूसरी बसों को रोककर शेष यात्रियों को सीतापुर के लिए रवाना कर रहे हैं। वहीं, घायल यात्रियों के परिजनों को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर को तोड़ती हुई पलट गयी, जिससे खिड़की की ओर बैठे ज्यादातर यात्री घायल हुए हैं।
UP News : रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल
RELATED ARTICLES
