Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : रुपए के बंटवारे को लेकर बेटे ने की पिता...

UP News : रुपए के बंटवारे को लेकर बेटे ने की पिता की हत्या

बुलंदशहर (हि.स.)। नरसेना थाना क्षेत्र के फरीद बांगर गांव में रुपए के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

नरसेना थाना क्षेत्र के गांव फरीद बांगर में किसान रामपाल सिंह ने कुछ दिन पहले अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। उसके पैसे बैंक से निकालकर रामपाल ने अपने छोटे बेटे नीरज को दे दिए। इसी बात को लेकर बड़ा बेटा यशपाल का अपने पिता से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर को खेत में काम करते हुए यशपाल का अपने पिता से फिर विवाद हो गया। पहले तो यशपाल ने अपने पिता की पिटाई कर दी। इसके बाद गला दबाकर अपने पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया। अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रामपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी संतोष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular