Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : रहस्यमय हालत में जिन्दा जली विवाहिता, मौत

UP News : रहस्यमय हालत में जिन्दा जली विवाहिता, मौत

कौशाम्बी (हि.स.)। सराय अकिल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ससुराल में रहस्यमय हालत में जिन्दा जल गई और गुरूवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। 
मंझनपुर थाना क्षेत्र के अम्बावा पूरब के रहने वाले धर्मपाल ने अपनी बेटी रंजना की शादी 10 महीने पहले सराय अकिल के मोहिनुद्दीनपुर सड़वा गांव के मुन्नी लाल के बेटे सर्वेश कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से रंजना को उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज में अपाचे मोटर साइकिल न लाने पर प्रताड़ित करते थे। सोमवार को रंजना ससुराल में जिन्दा जली हालत में मिली। परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी मौत हो गई। मरने से पहले पीड़ित रंजना ने पति, ससुर, सास, देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। 
एडिशनल एसपी समर बहादुर के मुताबिक पुलिस को इस तरह की सूचना मिली थी। जिसमें विवाहिता ने आग लगा ली थी। जिसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जाँच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular