Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : योगी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल

UP News : योगी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल

आठ जिलों के डीएम समेत 15 IAS अधिकारियों के तबादले

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। योगी सरकार ने शुक्रवार की देर रात आठ जिलों के जिलाधिकारियों को हटाते हुए उन्हें प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है। तैनात होने वाले जिलाधिकारियों को तत्काल जिलों में जाकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। बदले गए डीएम में मेरठ, इटावा, सीतापुर, ललितपुर, सुल्तानपुर, ग़ाज़ीपुर, मऊ, संतकबीरनगर के जिलाधिकारी शामिल हैं।
के बालाजी को मेरठ, श्रुति सिंह इटावा, विशाल भारद्वाज सीतापुर, ए दिनेश कुमार ललितपुर, रवीश गुप्ता सुलतानपुर, मंगला प्रसाद सिंह गाजीपुर, राजेश पांडेय मऊ, दिव्या मित्तल को संतकबीर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। माना जा रहा है कि सुल्तानपुर व ग़ाज़ीपुर के डीएम समेत सभी को कामकाज ठीक न होने के कारण हटाया गया है। सुल्तानपुर में आक्सी मीटर की ख़रीद को लेकर हुए विवाद पर वहाँ के विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डीएम को हटाने के लिए कहा था। मेरठ के डीएम अनिल ढीगड़ा, इटावा के जितेंद्र बहादुर सिंह, सीतापुर के अखिलेश तिवारी, ललितपुर के योगेश कुमार शुक्ला, सुलतानपुर की डीएम सी इंदुमती और मऊ के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को हटाते हुए प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular