प्रादेशिक डेस्क
बरेली। योगी 2.0 सरकार लगातार एक्शन में है। इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुलडोजर चला दिया। आरोप है कि पेट्रोल पंप का निर्माण बिना नक्शा पास कराए कराया गया था और इस संबंध में बीडीए ने उन्हें दो साल पहले ही नोटिस जारी किया था। गुरुवार को बरेली-रामपुर रोड पर स्थित सपा विधायक शहजिल इस्लाम के आवास के पास बने पेट्रोल पंप पर बीडीए की टीम सुबह पूरे दल बल के साथ पहुंची और एक घंटे में निर्माण ढहाकर लौट गई। सपा विधायक को प्राधिकरण ने 2020 में नोटिस जारी किया था। विधायक के वकील ने इसमें कुछ दिन का समय मांगा था और मामला टालते रहे। प्राधिकरण की तरफ से नोटिस की कार्रवाई जारी रही। बीडीए के अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित ने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से शहजिल इस्लाम को कई बार नोटिस दिए गए पर उनकी तरफ से कोई पक्ष नहीं रखा गया। हाईकोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने एक दस्तावेज प्राधिकरण को उपलब्ध कराए पर उन दस्तावेजों से प्राधिकरण का कोई मतलब नहीं था। प्राधिकरण ने शहजिल इस्लाम को 16 दिन के अंदर अवैध निर्माण को 16 दिन के अंदर खुद ही ध्वस्त करने का नोटिस दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया। गुरुवार को प्राधिकारण के प्रवर्तन दल, कई थानों की पुलिस ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। भोजीपुरा से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम ने दो अप्रैल को सीएम योगी के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। विधायक ने कहा था कि उनके मुंह से आवाज निकली तो हमारे बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगीं। इस मामले में विधायक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। पीलीभीत बाईपास पर सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने योगी का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके मुंह से आवाज निकली तो हमारी बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगीं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
