कहा-अब तक बहुतों की गर्मी शांत हो गई है
हम कभी नहीं कहते कि लड़कों से गलती हो जाती है-योगी
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। आज विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान आज एक बार फिर सीएम योगी अपने चिरपरिचित तेवर में नज़र आए। कानून-व्यवस्था पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि यूपी में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि अब प्रदेश में कानून राज है। हर वर्ग सुरक्षित है। बहुत लोगों ने गर्मी दिखाने की कोशिश की, लेकिन अब तक काफी लोगों की गर्मी शांत हो गई है। दरअसल, अखिलेश यादव ने सदन में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यूपी महिला अपराध में सबसे आगे है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उत्तर प्रदेश के थाने अराजकता का केंद्र बन जाएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहु कि आखिर सरकार अपराध को लेकर गंभीर क्यों नहीं दिखती। अखिलेश ने कहा कि यूपी में लगातार अपराध हो रहे हैं। आखिर जीरो टॉलरेंस है कहां? जब कल राज्यपाल यहां भाषण दे रही थीं, तब कल के ही अखबार में परसों की घटना छपी थी कि एक 19 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ। इस पर सीएम योगी ने कहा कि अपराध किसी के भी साथ हो वो अक्षम्य है। खासकर महिला सम्बन्धी अपराधों के मामले में सरकार पूरी गंभीरता के साथ अपराधियों के खिलाफ कठोरतापूर्वक कार्रवाई कर रही है। यह भाजपा की सरकार है। यहां अपराधियों के बारे में यह नहीं कहा जाता कि लड़के हैं गलती हो जाती है।
यह भी पढें : योग दिवस के लिए ब्लॉकों पर तैयार किए जा रहे मास्टर ट्रेनर
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
