Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : यात्रियों को सस्ते दर पर मास्क प्रदान करेगा यूपी...

UP News : यात्रियों को सस्ते दर पर मास्क प्रदान करेगा यूपी रोडवेज

कोरोना काल में सुरक्षित यात्रा के लिए निगम ने किए कई और इंतजाम

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने रोडवेज की बसों में यात्रा करने वालों को सस्ते दर पर मास्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी प्रबंध निदेशक डॉ. राज शेखर ने गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि यह मास्क ’नो प्रॉफिट नो लॉस’ के आधार पर यात्रियों को दिए जाएंगे। इन मास्कों को धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा। यात्रा के दौरान जरूरतमंद यात्री मास्क खरीद सकेंगे। उल्लेखनीय है कि रोडवेज की तरफ से यात्रियों के लिए ‘नो मास्क-नो ट्रैवल’ पॉलिसी लागू की गई है। सभी ड्राइवरों, कंडक्टरों, बस स्टेशन के कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के रूप में मास्क और दस्ताने का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया गया है। ड्यूटी करने से पहले सभी कर्मचारियों के शरीर के तापमान को थर्मल गन्स से मापने की व्यवस्था की गई है। सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखने के लिए हर बस अड्डे पर पांच सदस्यीय टीम तैनात की गई है। अब यात्रियों के सफर को और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन निगम ने मास्क मुहैया कराने की भी पहल की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular