Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: मोबाइल लूटने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, बाहर मोबाइल...

UP News: मोबाइल लूटने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, बाहर मोबाइल व एक मोटर साइकिल बरामद

प्रयागराज(हि.स.)। मोबाइल की लूट एवं छिनैती करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए घूरपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को छह लुटेरों को गिरफ्तार किया। लुटेरों के कब्जे से बारह मोबाइल, एक मोटर साइकिल बरामद किया है। 

यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में घूरपुर के नरसिंहपुर गांव निवासी संतोष उर्फ अर्जुन दो वर्ष पूर्व तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उस समय यह नाबालिग होने की वजह से रिहा हो गया। रिहा होने के बाद पुन: लूट एवं छिनैती की वारदात अपने सहयोग जैयंत्री प्रसाद निवासी मुरादपुर के साथ करने लगा। इसी तरह मुरादपुर गांव के राजकुमार पुत्र बालकरन पटेल, राजेन्द्र कुमार पटेल पुत्र कुम्भकरण, विकास पटेल पुत्र राम कैलाश, बाल कुमार पुत्र लालबाबू पटेल है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी करछना के नेतृत्व में थानाध्यक्ष घूरपुर भुवनेश कुमार चौबे एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ​गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान जो भी मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सभी के मूलस्वामियों को खोजकर उन्हें सौप दिया जाएगा। क्षेत्र में हुई और मोबाइल लूटों की भी खुलने की सम्भावना है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular