Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलUP News : मोबाइल फोन मिलने के बाद खुलेगी महिला पुलिस कर्मी...

UP News : मोबाइल फोन मिलने के बाद खुलेगी महिला पुलिस कर्मी की गुत्थी !

लखनऊ (हि.स.)। मोहनलालगंज कोतवाली की पीआरवी में तैनात महिला सिपाही उर्मिला वर्मा (24) ने रविवार की रात फांसी लगा ली। घटनास्थल से मृतका का मोबाइल गायब है और कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

थाना प्रभारी मोहनलालगंज ने सोमवार को बताया कि अयोध्या की रहने वाली महिला उर्मिला (24) लखनऊ में पुलिस विभाग में तैनात थी। इस समय उसकी ड्यूटी पीआरवी में चल रही है। देर रात को महिला पुलिस कर्मी उर्मिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सबसे बड़ी खास बात तो यह है कि मृतक महिला का मोबाइल घटनास्थल के बाद से गायब है। घर से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

एसीपी प्रवीण मलिक, डीसीपी साउथ रवि कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। एसीपी ने बताया कि बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी। साथ ही मृतका के गायब मोबाइल को तलाशने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। जल्द ही मोबाइल को बरामद करने के बाद इस केस का खुलासा कर दिया जायेगा।

Submitted By: Deepak Varun Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular