Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मोदी सरकार में दिव्यांगों का बढ़ रहा सम्मान :...

UP News : मोदी सरकार में दिव्यांगों का बढ़ रहा सम्मान : एमएलसी

कानपुर (हि.स.)। केन्द्र की मोदी सरकार दिव्यांगों के हितों के लिए तमाम तरह की योजाएं संचालित कर रही है। जिससे दिव्यांगों का उत्थान हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर ही दिव्यांगों का समाज में सम्मान बढ़ा है। यह बातें शनिवार को दिव्यांग दिवस पर भाजपा एमएलसी अरुण पाठक ने कही। 
विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर शनिवार को नेहरु नगर स्थित अंध विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हुनर के आगे दिव्यांगता आड़े हाथ नहीं आती है। विश्व की कई महान विभूतियां है जिन्होंने अविष्कार कर योग्यता को साबित किया, जिसमें स्टीफन हॉकिन्स का प्रमुख नाम है। आगे कहा कि दिव्यांगों को सम्मान सभी को करना चाहिये और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगों के उत्थान के लिए बहुत कुछ किया है। इस दौरान दिव्यांगों को सहायक उपकरण भी वितरित किये गये और दिव्यांगता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सुनील मंगल और मेनका तिवारी को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर राम प्रकाश सिंह भदौरिया, प्रशांत मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular