Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News :मेडिकल कॉलेज में हर मंगलवार को होगा वाॅक इन इंटरव्यू

UP News :मेडिकल कॉलेज में हर मंगलवार को होगा वाॅक इन इंटरव्यू

जौनपुर (हि.स.)। जौनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक मंगलवार को प्रोफ़ेसर एसोसिएट, सहायक प्रोफेसर और एस आर के रिक्त पदों के लिए वाॅक इन इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा।

कालेज के प्रधानाचार्य प्रो डॉ शिवकुमार ने शनिवार को बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब शीघ्र एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं चलना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और एस आर के रिक्त पदों के लिए प्रत्येक मंगलवार को वाॅक इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है ।

प्रधानाचार्य ने बताया कि सीनियर रेजिडेंट के लिए कुल 11 पद अभी खाली हैं। जिसमें एनेस्थीसिया का एक, जनरल सर्जरी का एक, ट्यूबरक्लोसिस एंड रेस्पिरेटरी मेडिसिन का एक, स्किन एंड वीडी का एक, रेडियो डायग्नोसिस का एक और इमरजेंसी मेडिसिन के छह पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आचार्य पद के तीन, सह आचार्य के 17 और सहायक आचार्य के 11 पद खाली हैं ।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को अच्छी तरह से चलाने के लिए अच्छे अध्यापकों की आवश्यकता होगी ।इसके लिए योग्य डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि राजकीय मेडिकल कालेज जौनपुर को मिनी पीजीआई के रूप में तब्दील किया जाए, ताकि आसपास के जनपदों के लोग यहां आएं और अपना बेहतर इलाज कराएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular