गाजियाबाद (हि.स.)। शहर मुस्लिम बाहुल्य कैला भट्टा क्षेत्र में शनिवार को शहादत दिवस के मौके पर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान व रोशन ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई। मुस्लिम युवकों ने कहा कि इन शहीदों के कारण ही हम आज आजादी की सांस ले पा रहे हैं।
कैला भट्टा में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने शहीदों को याद किया और उनकेबताए रास्तों पर चलने का संकल्प भी लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल के नेता जाकिर अली खान सैफी के नेतृत्व में लोग पीएसी चैक पर निर्माणाधीन शहीद अशफाक उल्ला खान स्थल पर एकत्र हुए। वहां से रैली निकालने के बाद एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। मुस्लिम युवकों ने कहा कि आज हम भारत में आजादी की खुली हवा में सांस शहीदों के बलिदान की बदौलत ही ले रहे हैं। हमें आजादी की खातिर अपनी शहादत देने वाले शहीदों को कभी भूलना नहीं चाहिए। साथ अपने आने वाली पीढ़ी को भी उन से अवगत कराना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर रमीज राजा इलियास, आदिल सैफी, जावेद, सलीम, रिफाकत, सलमान आदि मौजूद थे।
Up News : मुस्लिमों ने शहादत दिवस पर बिस्मित, अशफाक, रोशन को दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES
