Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मुंह बोले चाचा ने दुश्मनी में ढाई वर्षीय मासूम...

UP News : मुंह बोले चाचा ने दुश्मनी में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची कर दी गला घोंटकर हत्या, गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। कविनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को आपसी दुश्मनी के चलते एक मुंह बोले चाचा ने ढाई वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी और फरार हो गया। चाचा, बच्ची को उसकी मां के पास से खिलाने के बहाने ले गया था। बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़िता परिजनों में कोहराम मचा है। 

बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के ढाई वर्षीय बच्ची आराध्या अपने परिवार के साथ रहती थी। वहीं पर मूलरूप से बिहार का रहने वाला उसका मुंह बोला चाचा चंदन पांडेय भी किराए पर रहता है। 
एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि चंदन पांडे का अपने बड़े भाई से घरेलू विवाद चल रहा है। जिससे चंदन पांडे उनसे दुश्मनी रखता है। भाई को सबक सिखाने के लिए चंदन पांडे ढाई साल की भतीजी को उसकी मां खिलाने के बहाने ले गया और गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को औद्योगिक क्षेत्र में ही फेंक दिया। उधर इस मामले की जानकारी महिला ने पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया। बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गयी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular